फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ससुराल से पांच दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के मीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक बाउंड्री में पेड़ की डाल से लटकते एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर केराकत पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सुरेश यादव निवासी बगथरी के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गौराबादशाहपुर थाना के बगथरी निवासी सुरेश यादव तीन मई को वाराणसी दवा लेने गया था। दवा लेकर लौटते समय वह अपने ससुराल देवकली में रुक गया। चार मई की भोर में वह अचानक लापता हो गया। ससुराल व घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मीरपुर में लाश मिलने पर जब ससुराल वाले वहां गए तो उन्होंने शव की शिनाख्त सुरेश के रूप में की। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। केराकत कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया की मृतक की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। शव कई दिन पुराना लग रहा था। शव से काफी दुर्गंध निकल रही थी। मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें