फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक का फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार की देर शाम युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भदेवरा गांव निवासी विपिन(27) पुत्र जयनाथ सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे कमरे के अंदर किसी काम से गया था। घर के लोग बाहर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। जब काफी देर तक विपिन कमरे से बाहर वापस नहीं निकला तो परिवार के लोग उसे बाहर निकालने के लिए आवाज लगाए। जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे। जब परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि विपिन का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे उतारकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना के उप निरीक्षक राम चंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि मृतक विपिन की शादी डेढ़ साल पूर्व विद्या देवी से हुई थी। वह राजगीर मिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के समय विद्या मायके गई थी। पति के मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई। विद्या का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें