फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के निकट शुक्रवार को गोमती नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। 40 वर्षीय युवक सिर्फ पैंट पहने था। इससे आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय डूबने से उसकी मौत हुई होगी। आस पास के लोगों ने नदी के किनारे की ओर झाड़ी में फंसे शव को देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें