डोभी। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर बीरीबारी गांव के सामने रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिला। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी दिनेश यादव की पुत्री शिवांगी यादव (17) अपनी ननिहाल अटहरपार गांव में रहती थी। वह अपने घर गई थी लेकिन 15 दिन पहले वह ननिहाल आ गई। रविवार की देर रात में बीरीबारी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर वह मृत पड़ी मिली। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पतरही चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे से बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी कि उसकी मौत किस वजह से हुई। किशोरी के मामा दिनेश ने बताया कि वह घर से कब निकली किसी को पता नहीं चल पाया। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर घटना हुई। जब शोर मचा तो मामले की जानकारी हुई।