जफरबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में शुक्रवार की भोर में एक किशोर का शव आवासीय मड़हे में लगे लोहे के एंगल में फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया ।
कादीपुर गांव निवासी संजय कुमार (17) पुत्र सत्यम ने किसी बात से क्षुब्ध होकर पड़ोस के आवासीय मड़हे में लगे हुए लोहे के एंगल में फंदे से शव लटकता मिला। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को तड़के भोर में हुई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार यह किशोर काफी हसमुख स्वभाव का था तथा मिलनसार था। किस बात को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की यह खुद उनके समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी जफराबाद किशोर कुमार चौबे ने बताया कि किशोर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोई सूचना नहीं मिली है।