करीब एक घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त न होने पर आशंका यह भी जताई जा रही है कि संभवत शव को कहीं बाहर से ला कर यहां डाल दिया गया हो।
काफी देर तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बच्ची की शव मिला। प्रथम दृष्टया अंधविश्वास में हत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।