फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि, पूनम (24) पत्नी सत्येंद्र गौतम सोमवार को देर रात अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकर आत्म हत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कमरे में खिड़की से देखा तो वह लटकी हुई थी। किसी तरह से दरवाजा खोला गया और फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पवांरा थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिए। सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए। पूनम का विवाह एक साल पहले हुआ था। महिला का मायका जौनपुर थाना तेजीबाजार के दोनई गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके दादा रामजीत गौतम ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, पति सत्येंद्र, ससुर कमलेश, सास नगीना व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें