करंजाकला। इंदिरा गांधी स्पोट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में मंगलवार को महिला एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अंलकेश्वरी सिंह ने किया। कहा कि महिलाओं को सशक्त होना देश के सशक्त होने को दर्शाता है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में प्रथम स्थान कोमल यादव, द्वितीय स्थान शाहिन फातिमा तथा तृतीय स्थान नेहा पटेल ने प्राप्त किया, 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान कोमल यादव, द्वितीय स्थान काजल उपाध्याय तथा तृतीय स्थान स्नेहा पाल, 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान शिवांगी यादव, द्वितीय स्थान खुशी प्रजापति तथा तृतीय स्थान शाहिन फातिमा, 800 मीटर रेस में प्रथम स्थान खुशी यादव, द्वितीय स्थान स्नेहा पाल तथा तृतीय स्थान काजल उपाध्याय ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बाद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें पहला मैच स्टेडियम बी व मड़ियाहूं के बीच खेला गया। मड़ियाहूं की टीम ने स्टेडियम बी को हराकर जीत दर्ज किया। दूसरा मैच रामनगर व स्टेडियम ए के बीच खेला गया जिसमें रामनगर की टीम विजेता हुई। फाइनल मुकाबला रामनगर व मड़ियाहूं के मध्य खेला गया जिसमें रामनगर की महिलाएं 38-13 के स्कोर से विजेता हुई। तीसरे-चौथे स्थान के लिए स्टेडियम ए व स्टेडियम बी के मध्य आयोजित हुआ जिसमें स्टेडियम ए 23-24 से विजेता हुई। मैच की समाप्ति के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।