फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकती मिली युवती की शव, नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। आदमपुर के पंथकवा पुल के पास शुक्रवार को अज्ञात युवती का शव आम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौत के कारणों का भले ही पोस्टमार्टम से पता चल जाए, मगर वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़नना पुलिस के लिए चुनाैती है। फाॅरेंसिक टीम ने उस जगह के नमूने लिए, जहां शव लटकता पाया गया है। इसे हत्या करार दिया जाए या आत्महत्या, इस बात को लेकर पुलिस गंभीर है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या है जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें