जौनपुर। सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में पांच करोड़ के लूटकांड में शुक्रवार सुबह जयसिंहपुर थाने के पीढ़ी बगिया रोड पर मुठभेड़ में एसटीएफ ने एक लाख का इनामी जाैनपुर का अजय यादव घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। अजय एक लाख के इनामी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लारपुर गांव का रहने वाला है। उसने जौनपुर में पहला अपराध किया सुल्तानपुर में उस पर कई मामले दर्ज हैं।
सिंगरामऊ के लारपुर गांव निवासी अजय यादव(21) दसवीं के बाद इधर-उधर घूमने लगा। जहां कुछ दिन सूरत तो कुछ समय गांव में रहकर खेती बारी करने लगा। अजय ने 2020 में खुटहन थाने में कांड कर अपराध की दुनिया में पहला कदम रखा। उसके बाद ताबड़तोड़ चार मुकदमें सुल्तानपुर के करौंदी कला थाने में दर्ज हुआ। जहां वह सुल्तानपुर में 28 अगस्त को सराफा लूटकांड में वांछित था। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
....................................
छप्पर से बने मकान में रहता है परिवार
अजय के परिवार की आर्थिक स्थिति जर्जर है। मां रीता देवी किसी तरह खेती बारी कर बच्चों की परवरिश की तो पिता बाबूलाल कानपुर में लाई चना बेचकर आजीविका चलाते हैं। दो छोटे भाई विजय व अवकेश अभी पढ़ रहे हैं। घर के नाम पर चार वर्ष पहले मिला पीएम आवास व दो छप्पर के अलावा कुछ नहीं है।
.......................................
दो सितंबर को पुलिस गिरफ्तार करने आई थी
अजय की गिरफ्तारी पर मां रीता व छोटे भाई विजय का कहना है कि पुलिस दो सितंबर की रात अजय को पकड़ने के लिए घर आई थी। जहां उसके न मिलने पर गाली-गलौज करते हुए तोड़-फोड़ की थी। परिजनों का आरोप है कि अजय 18 सितंबर को सूरत से उठाया गया जबकि फर्जी मुडभेड़ दिखाकर उसके पैर में गोली मार दी गई।