जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं एसपी राजकरन नय्यर ने जिला जेल और कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। एल-2 अस्पताल के निरीक्षण में डीएम ने भर्ती मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि कोरोना से किसी की मौत न होने पाए। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. राजीव यादव, डॉ. संदीप एवं डॉ. आशीष उपस्थित रहे। जिला जेल में जेलर राजकुमार को निर्देश दिया कि बंदियों अनिवार्य रूप से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखने की व्यवस्था करें। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि 45 वर्ष के ऊपर बंदियों का टीकाकरण कराया जाए।