फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
तारापुर कालोनी मृत विजय कुमार सिंह की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के तारापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे युवक का बंद कमरे में संदिग्ध हाल में शव मिला है। शव से दुर्गंध उठने के बाद लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के कूड़े गांव निवासी विजय कुमार सिंह अपनी बहन और जीजा के साथ शहर के तारापुर कॉलोनी में सुभाष सिंह के मकान में रहता था। लॉक डाउन में बहन और जीजा घर चले गए थे। विजय यहीं रहकर तैयारी कर रही था। परिजनों के मुताबिक 18 सितंबर की रात विजय की घरवालों से बात हुई थी, तब तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क न होने पर घरवालों ने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक जब कमरे की ओर गए तो वहां से दुर्गंध उठ रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब लोग अंदर गए तो फर्श पर विजय की लाश पड़ी थी। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल संजीव मिश्र ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें