मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कमीरपट्टी गांव स्थित कुएं में एक युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़ियाहूं क्षेत्र के नेवादा द्वितीय गांव निवासी भावेश तिवारी (36) पुत्र ओमप्रकाश तीन दिन पूर्व मुंबई से घर आया था। शनिवार को सुबह 11 बजे वह घर से अचानक लापता हो गया था। रविवार को सुबह 11 बजे बगल के गांव कमीरपट्टी में अब्दुल रहीम के कुएं में रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी तनाव में था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।