फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिकअप और बाइक टकराई, एक की मौत, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार के पास एक बाइक सवार और पिकअप की आमने- सामने टक्कर हो गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी जोगेंद्र गौतम शनिवार को अपने रिश्तेदार संजय कुमार के साथ बाइक से केराकत चौथ में शामिल होने गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। आजाद नगर बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जोगेंद्र गौतम (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय कुमार (34) निवासी अमरा थाना गौराबादशाहपुर घायल हो गया। संजय का पैर टूट गया है और सिर में भी चोट आई है। मौके पर पहुंची केराकत पुलिस ने घायल संजयको जिला अस्पताल भिजवाकर जोगेंद्र के शव को कब्जे में लिया। पिकअप चालक फरार हो गया। रात में ही काफी संख्या में ग्रामीण मर्चरी हाउस पहुंच गए।
जोगेंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। अभी दो सप्ताह पहले ही घर आया था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। प्रभारी निरीक्षक केराकत अवनीश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता बेंचूराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें