फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेड़ पर लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बुधवार को भोर में नीम के पेड़ पर किशोरी का शव लटका मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोचन बिंद के बड़े भाई की मंगलवार को तेरहवीं थी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ उसकी पुत्री रानी (17) कामकाज में हाथ बंटा रही थी। देर रात भोज समाप्त होने पर परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। रात तीन बजे गांव निवासी कर्मराज बिंद पानी भरने के लिए उठे तो दरवाजे के सामने नीम की डाली से किशोरी का लटकता शव देखा। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही प्रधान प्रति पंचम बिंद को भी दी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें