फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलवे लाइन पर दो टुकड़ों में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव के समीप से गुजरने वाली प्रयागराज-जौनपुर रेलवे लाइन पर रविवार की रात एक अज्ञात अधेड़ का शव दो टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज-जौनपुर रेलवे लाइन पर रविवार रात करीब 10 बजे एक अधेड़ (50) का शव दो टुकड़ों में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि देर शाम गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से इस अधेड़ की मौत हुई होगी। ट्रेन से कटने की सूचना किसी भी लोको पायलट द्वारा किसी स्टेशन पर नहीं दी गई।सब इंस्पेक्टर संतराम यादव ने बताया कि शव की पहचान न होने से इसे मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रख दिया गया है। समय सीमा के अंदर शिनाख्त होने या न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें