- एसडीएम ने फिर कराया शव को कब्रिस्तान में दफन
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। नगर के काजी के पूरा मोहल्ला में मृत एक व्यक्ति का कब्रिस्तान में दफनाया गया शव बुधवार को कब्र से बाहर मिला। इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने सतर्कता दिखाते हुए आनन-फानन में शव को फिर से कब्र में दफन कराया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शव को कब्र के बाहर निकाल माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज किया है।
काजी के पूरामोहल्ला निवासी लाल मोहम्मद(70) पुत्र रसूल की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर सांय इंतकाल हो गया था। परिजनों द्वारा उनका शव मछलीशहर नगर के कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। बुधवार को उनका शव कब्र के बाहर पड़ा था।यह देख लोग स्तब्ध रह गए।लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव मौके पर पहुंचकर शव को पुन:कब्र में दफन करवाया।मृतक के पुत्र मोहम्मद इरफान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ शव के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।