फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाटोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाटोला मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान में अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को सुबह मकान में लगे गेट के सहारे रस्सी के फंदे से लटकते शव को देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

मुल्लाटोला मोहल्ला निवासी इरशाद 55 पिछले करीब 25 साल से आजमगढ़ के अहिरौली गांव में स्थित अपनी ससुराल में रहता था। वह अपने भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले परिवार समेत अपने पैतृक आवास पर आया था। गुरुवार की सुबह मोहल्ले के लोग सोकर उठे तो किसी की नजर निर्माणाधीन एक मकान की गेट के सहारे रस्सी के फंदे पर लटक रहे इरशाद के शव पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई दिलशाद ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत कारण पता चल सकेगा। वैसे प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। किसी ने पुलिस को कोई तहीर अभीतक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें