फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में हुए कार्यो की कराई जाएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने 12 सूत्रीय मॉगों को लेकर संघ की बैठक ़की। बैठक में संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि कुलसचिव के पहल पर 12 सूत्रीय मॉगों को लेकर चले रहे आंदोलन को समझौता के बाद स्थगित कर दिया था। कुलपति के समक्ष कर्मचारियों की समस्या को रखा था। जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 17 जून को कुलपति से मिला लेकिन समझौते को इनकार कर दिया दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय को किसी भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वाले नियम के खिलाफ अधिकारी पहल करें। विगत तीन वर्षो में विवि परिसर में हुए निर्माण एंव अनुरक्षण कार्य, नियुक्तियों और क्रय विक्रय की नि:पक्ष जांच कराई जाए। कुलाधिपत एंव शासन को अनुरोध पत्र जारी किया। बैठक में वित्त अधिकारी को एक पत्र जारी किया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित है। पाठयक्रमों में नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान का दायित्व विश्वविद्यालय वहन करता है। शिक्षकों के वेतन का भुगतान अनियमित ढ़ग से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य खाते से शिक्षको के वेतन का भुगतान रोका जाए। शिक्षकों का भुगतान संबंधित विषय एंव पाठयक्रमों के खाते सेकिया जाए। विवि प्रशासन शासनादेश की अवहेलना कर रहा है। बैठक में रामजश मिश्रा, महामंत्री डा. स्वतन्त्र कुमार, कपिल कुमार त्यागी, हरिलाल गुप्ता, संतलाल यादव, डॉ. दिलगीर हसन, मनु मिश्रा, लालचंद्र
विज्ञापन

यादव, शमसाद अली, सुनील कुमार सिंह, ऋषि रधुवंशी, चन्दन यादव, अखिलेश कुमार यादव, रामनाथ, अखिलेश कुमार शुक्ला, शिवशंकर सिंह सोलकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें