फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव...

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में शनिवार को घर से पांच सौ मीटर दूर बगीचे में अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरखपुर गांव निवासी संजय निषाद (50) हैंडपंप मरम्मत का काम करता है। शुक्रवार की रात उसके घर जफराबाद थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी रिश्तेदार प्रेमचंद आए थे। दोनों साथ में खाना खाकर सोने चले गए। सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर सई नदी के किनारे स्थित बगीचे में आम के पेड़ से गमछे के सहारे संजय का फंदे से लटकता शव देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रेमचंद्र निषाद की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। संजय ने किन परिस्थतियों में यह कदम उठाया और वह घर से घटनास्थल पर कैसे पहुंचा, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें