केराकत। शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान को लेकर बुधवार को गोष्ठी हुई। सीओ ने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मनचलों से डरने की बजाए, डटकर मुकाबला करने को कहा।
सीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों के सम्मान से उनके माता-पिता, भाई और समाज का सम्मान जुड़ा रहता है। बच्चियों को सबके सम्मान को ध्यान में रखकर खुद जागरूक होना पड़ेगा। कोई भी होने वाली छोटी बड़ी अप्रिय घटनाओं को छिपाएं नहीं। अपने परिवार के साथ पुलिस को भी तत्काल सूचना दें। शासन प्रशासन महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन, 1090 और सीयूजी नंबर पर सूचना दे सकती हैं। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।