फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेटी ने दर्ज कराया हत्या के प्रयास का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थानाक्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को डिस्पेंसरी संचालक बीके बंगाली को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने देर रात एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ देवेश सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने बक्शा पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। बिनय कीर्तनिया उर्फ बीके बंगाली की छोटी बेटी सोमा कीर्तनिया ने बक्शा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता मरीजों को देखकर खाली हुए थे तभी एक बाइक पर सवार लखौवा निवासी आनंद सिंह उर्फ शोले के साथ दो और लोग कपड़े से मुंह बांधकर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पिता को गोली मार दी और भाग गए। गोली पिता के दाहिने पैर के नीचे लगी। सोमा का आरोप है कि आरोपी शोले फोन पर पहले ही धमकी दे चुका है। उधर घायल बीके बंगाली पहले ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें