फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रामलीला मैदान के कायाकल्प को 2.10 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 2.10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। यह कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कराया जाएगा। रविवार को निषाद पार्टी के शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कथावाचक राजन महाराज व आचार्य अनिल पांडेय की मौजूदगी में भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रामलीला समिति की मांग पर उन्होंने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर इस परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराई थी। लंबे समय से मैदान में जलभराव और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण सांस्कृतिक आयोजनों में दिक्कतें आती थीं। सुंदरीकरण के बाद इन समस्याओं से राहत मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत मैदान में मिट्टी की भराई कर समतलीकरण किया जाएगा। चारों ओर लगभग 800 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग पाथवे बनाया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी होगी। मैदान को रोशन करने के लिए पांच हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही जलनिकासी के लिए चारों तरफ पक्की नालियां बनाई जाएंगी, जिससे बरसात में पानी भरने की समस्या खत्म हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, रामलीला समिति अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें