फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच मिनट के लिए छाया अंधेरा, जौनपुर वासियों ने किया ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पहलगाम में मारे गए देशवासियों के मौत का बदला सेना ने लेना शुरु कर दिया है। मंगलवार की देर रात से ही सरहद पर तनाव है। आने वाले समय में युद्ध को लेकर देश हर परिस्थिति में देश तैयार है इसके लिए बुधवार को रात 8 बजे से पांच मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें व भवनों में पांच मिनट तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

सहरद पर तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशवासियों को युद्ध के लिए तैयार रहने को अपरोक्ष रूप से जानकारी दे दी है। सरकार के इस फैसले को खुशी व गर्व के साथ आम आदमी के अलावा विपक्ष ने भी स्वीकार किया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देश के क्रम में बुधवार को सुबह युद्ध के दौरान आने वाली चुनौतियों से निबटने का अभ्यास भी किया गया। इसी क्रम में रात को 8 बजे से 8.05 बजे तक ब्लैकआउट भी किया गया। ब्लैक आउट के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के भवनों व सड़कों पर पांच मिनट के लिए अंधेरा छाया रहा। ऐसा करते हुए सभी लोगों ने बता दिया पूरा देश अपनी सेना के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें