फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसानों को बांटी गई डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर रविवार को किसानों को डीएपी का वितरण किया गया। भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी उपस्थित रही। सिकरारा के साधन सहकारी समिति भरतपुर शेरवा में किसानों ने लाइन में खड़े होकर डीएपी खरीदी।
विज्ञापन

सचिव उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह से ही गोदाम पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे थे। किसी को शिकायत व असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन करके सभी को खतौनी में दर्ज खेत के अनुसार डीएपी का वितरण किया गया। कुल 400 बोरी डीएपी वितरित की गईं। वहीं, महराजगंज के सहकारी समिति फत्तूपुर में डीएपी खाद वितरण के दौरान जुटी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरण किया गया। हालांकि, मात्रा कम होने के कारण कई किसानों को खाद का वितरण नहीं हो सका। सचिव सर्वदेव दुबे ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में 250 बोरी डीएपी व 250 बोरी एनपीके का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें