नौ दिन तक चले नवरात्र पूजन के बाद बुधवार को दशहरा को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। डीजे की धुन पर नाचते, गाते भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को कुंड में विसर्जित किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जगह-जगह महिलाओं ने चावल यानी अच्छत चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। अबीर गुलाल उड़ाकर माता रानी के जयकारे के साथ जिले में करीब डेढ़ हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। विसर्जन की निगरानी के लिए जिले भर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
शहर के गोमती नदी विसर्जन घाट पर करीब 200 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से आयोजित शोभा यात्रा का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व रजनीश राय ने अहियापुर के निकट पूजन के उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विसर्जन घाट नखास पहुंचकर गोमती के तट पर बनाए गए विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना व महासचिव राहुल पाठक के साथ प्रबंधकारिणी सभा यात्रा के प्रारंभ स्थान से लेकर के शहर के मुख्य मार्ग पर हर जगह तैनात रहे। इस मौके पर राजदेव यादव, हर्षित गुप्ता, अनिल अस्थाना, इंदू सिंह, सोमनाथ आर्य, श्रीकांत माहेश्वरी, विंध्याचल सिंह उपस्थित रहे
बरईपार: क्षेत्र के सई नदी चोरहा गांव में दुर्गा विसर्जन स्थल के लिए बनाए गए कुंड में मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, मछलीशहर थानाध्यक्ष देवानंद रजक उपस्थित रहे।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बुधवार को विसर्जन के लिए ले जाते समय मां दुर्गा की दर्शनार्थ झांकी निकाली गई। अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि , महामंत्री दीपक शुक्ला व समाजसेवी वीजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर के गांव सोंहासा में स्थित जोगवा तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
सिकरारा: मूर्तियों को शारदा सहायक नहर भी विसर्जित किया गया। खपरहा, शेरवा, कलवारी, बघौरा, गुलजारगंज, दुदौली गोनापर आदि स्थानों की मूर्तियां विसर्जित की गईं।
सुजानगंज: क्षेत्र के सखवट गांव स्थित नाले के पास बनाए गए कुंड में बुधवार को मूर्ति विसर्जन किया गया। सबेली, प्रेम का पूरा, पूरा राम सहाय, बेलवार, हिम्मतनगर में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र की निगरानी में विसर्जन किया गया।
मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के उकनी गांव में बने विसर्जन कुंड में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, संरक्षक चेयरमैन शिव गोविंद साहू, उपाध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व मंत्री भोला चौरसिया मौजूद रहे।
नेवढ़िया: नवरात्र में भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। क्षेत्र के नेवढ़िया, दोदापुर, बुद्धीपुर, जूड़पुर, चकमहनी, आदीपुर, तिलंगा, मनापुर आदि गावों में विसर्जन कुंड बनाया गया था। रामपुर: नगर पंचायत के गोपालापुर इमलिया घाट पर बने कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।