फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र में कोइरीपुर गांव स्थित तालाब किनारे बृहस्पतिवार की सुबह बघरवारा गांव निवासी एक युवक का शव मिलने से हलचल मच गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज ने समझाकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं मौके पर डाग स्क्वायड ने भी जांच की।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी मेराज (24) पुत्र मो. इकबाल बुधवार की दोपहर बाइक से मछली लेने घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजना शुरू किए। उसी समय बाइक लावारिस स्थिति में गांव के एक बगीचे के पास मिली। खोजबीन के बाद भी मेराज के नहीं मिलने पर परिजनों ने सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। पुलिस ने रात आठ बजे मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रात करीब दो बजे सरपतहां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने कोइरीपुर गांव स्थित तालाब के पास एक शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव मेराज का था। थोड़ी देर में वहां परिवार के लोग भी पहुंच गए। शव देखते ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। परिवार के लोगों ने कहा कि मेराज गांव में एक व्यति के यहां से प्रतिदिन दूध लेने जाता था। उसे तीन-चार दिन पहले धमकी मिली थी। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें