फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय सिलंडर फटा, युवक हुआ गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घर में चाय बनाने के दौरान रविवार की सुबह सिलंडर फटने से उसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार निवासी शिवकांत तिवारी (25) पुत्र महेंद्र प्रसाद तिवारी रविवार की सुबह घर में रखे छोटे सिलंडर पर चाय बना रहा था। इस दौरान सिलंडर फट जाने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलसा बताया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें