फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मोढ़ेला नहर के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक युवक और एक बच्चा बाल-बाल बच गया। दोनों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के मंगोलेपुर गांव निवासी शारदा देवी (50) पत्नी लुटावन यादव अपने नाती अभिषेक (18) वर्ष के साथ बाइक से पोते चिराग डेढ़ वर्ष को लेकर सुखंडी झराने के लिए मोढ़ेला बाजार आई हुई थी। वहां से दवा लेकर वापस जाते समय मोढ़ेला नहर के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया। इससे शारदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दोनों नाती और पोते बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक और चिराग का इलाज कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें