फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 26,600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव निवासी विनीत तिवारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके 26,600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार विनीत तिवारी का नतिघरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। आरोप है कि 10 अगस्त को अज्ञात साइबर ठगों ने खाते से दो बार में 26,600 रुपये की राशि निकाल ली। इसमें एक बार 16,600 रुपये और दूसरी बार 10,000 रुपये का लेनदेन हुआ। पीड़ित को फर्जी भुगतान की जानकारी होने पर उसने बैंक शाखा से संपर्क कर मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 17 अगस्त को साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें