फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 लाख का चावल गायब करने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। क्षेत्र के एक व्यापारी का 12 लाख रुपये का चावल गायब करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सेखनपुर निवासी फकरे आलम (36) और प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसही सिपाह निवासी शमीम अहमद (30) को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक का रंग और नंबर प्लेट भी बदल दिया है। ताकि पहचान न हो सके। पतरही निवासी विजय कुमार जायसवाल ने फर्म से दो अगस्त को ट्रक पर 350 क्विंटल चावल लादकर अहमदाबाद स्थित शारदा इंडस्ट्रीज, विरामगाम रोड, सानंद के लिए भेजा गया था। चालक इशराद अहमद ट्रक लेकर रवाना हुआ, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी चावल गंतव्य तक नहीं पहुंचाने पर व्यापारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दो चालकों को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें