फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप के दौरान चौकी में उतरा करेंट, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरत मिलाप की चौकी में उतरा करेंट, एक झुलसा
विज्ञापन

कंप्यूटर, जेनरेटर, साउंड बाक्स जले
अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर। कस्बे में सोमवार की रात भरत मिलाप की शोभायात्रा में शामिल एक चौकी में बिजली के तारों के संपर्क में आ जाने से उसमें करेंट उतर गया। चौकी पर 13 लोग सवार थे। करेंट का झटका लगते ही लोग चौकी से कूदने लगे। इस अफरातफरी में डीजे संचालक झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात मुंगराबादशाहपुर कस्बे में भरत मिलाप का मेला था। चारों भाइयों के मिलने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। उसमें लाग विमान, चौकियां और झांकियां शामिल थीं। गुड़हाई मुहल्ले के पास जय मां मैहर देवी संस्था की की चौकी पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक चौकी का ऊपरी हिस्सा विद्युत वितरण की लो टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और पूरी चौकी में करेंट उतर गया। चौकी पर बैठे कलाकारों सहित 13 लोग करेंट का झटका महसूस होते ही चौकी से कूदने लगे। अफरातफरी मच गई। चौकी पर सवार सभी लोग तो बालबाल बच गए लेकिन डीजे संचालक कमलेश कुमार पटेल (25) निकल नहीं पाया। वह करेंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। सुजानगंज के फरीदाबाद के रहने वाले कमलेश की बाएं हाथ की तीन उंगलियां झुलस गई हैं। चौकी में रखा दो जनरेटर, डीजे, कंप्यूटर व साउंड बाक्स आदि उपकरण जल गए। समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि तीन लाख से अधिक का समान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें