फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों के मिलन होते ही जयकारे से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
08- मुंगराबादशाहपुर में भरत मिलाप के मौके पर निकाली गई आकर्षक झांकी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
चारों भाइयों के मिलन होते ही जयकारे से गूंजा मेला परिसर
विज्ञापन

चौकियों और लाग से गुलजार रहा कस्बा, झालरों के प्रकाश से जगमगाया
मुंगराबादशाहपुर। नगर का प्रसिद्ध भरत मिलाप धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय भरत मिलाप के पहले दिन श्री राम लीला कमेटी साहबगंज की तरफ से लीला मैदान में चारों भाइयों का मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजा दशरथ के चारों पुत्रों में राम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के गले मिलते ही श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। प्रभू जायकारों से कस्बा गूंज उठा। पुष्पों की वर्षा से चारों भाइयों का अभिनंदन किया गया। चेयरमैन शिवगोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रभाकर गुप्त, राजेंद्र गुप्ता ने चारों भाइयों की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। चौकी समितियों की तरफ से डेढ़ दर्जन से अधिक झांकी निकाली गई। रथ पर मां काली नृत्य, मां गंगा का महत्व, लंका दहन देश भक्ति दृश्य, बाल सुग्रीव लड़ाई, ताड़का बध, राधा कृष्ण नृत्य गीत, महिषासुर बध, भोलेनाथ का ताण्डव नृत्य कलाकारों ने लुभावने अंदाज में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दुर्गा क्लब चौकी समिति द्वारा ऽभगत के बस में है भगवानऽ अद्भुत लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए। डीजे व गाजे-बाजे के साथ चौकी समिति के पदाधिकारी नाचते गाते चल रहे थे। मेले में कुल 7 दल राम दल, भरत दल, शंकर दल, लवकुश दल,गणेश दल, हनुमान दल,शिव शक्ति दल ने अपना-अपना बेहतरीन लाइट प्रदर्शन दिखाया। रोशनी कमेटियों की तरफ से नगर को दुल्हन की तरह से रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। मशहूर बैंड पार्टियों ने पुराने भाव पूर्ण गीतों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, अजय शंकर दूबे (अज्जू) सत्येन्द्र सिंह फंटू, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने गेटों का उद्धघाटन किया। उन्हे पुरस्कृत किया। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह फन्टू, राजन सिंह, दिलिप जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी, नीशू केशरी, आलोक गुप्ता, राकेश दूबे, आशीष गुप्ता, राजकुमार नेता, राम कुमार जायसवाल, आलोक गुप्ता (पिन्टू) धरम सिंह ,शेखर पान्डेय, शैलेन्द्र साहू ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली चौकियों व लागों को सम्मानित किया। एसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ विजय सिंह, एसडीएम मंगलेश दूबे, थानाध्यक्ष अनिल सिंह फोर्स के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें