स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर अपने सैलून से पहुंचे सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने रेलवे पैनल कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान मिले खामियों को अपने मातहतों को सुधारने का आदेश दिया। नव निर्मित रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का निरीक्षण करते हुए अपने सैलून से पुन:खेतासराय के लिए रवाना हो गए।
सोमवार की दोपहर शाहगंज-खेतासराय नव निर्मित रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे मोहम्मद लतीफा खान व डीआरएम एसके सापरा, सीएओ एके सिंघल शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के पश्चात पैनल कक्ष व स्टेशन मास्टर कक्ष का तकरीबन दो घंटे निरीक्षण किया। पैनल कक्ष में पायी गई कमियों को दूर करने का मातहतों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, स्टेशन मास्टर राकेश कुमार, रेल उप अधीक्षक आर के वर्मा, जय सिंह, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, लालमन यादव, आरपीएफ प्रभारी सिन्हा समेत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । खेतासराय: सीआरएस तथा डीआरएम ने शाहगंज खेतासराय के मध्य रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का ट्राली पर बैठ कर निरीक्षण किया। इसके बाद खेतासराय पहुंचकर निरीक्षण यान से शाहगंज जा कर स्पीड ट्रायल किया। खेतासराय रेलवे स्टेशन पर सभासद मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद असलम खां, सतीश यादव ने ज्ञापन देकर खेतासराय स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस तथा दून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।