फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की चपेट में आने से बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। देवकली मार्ग पर सेवई नाला जोगीवीर बाबा धाम के पास बुधवार को बेकाबू टेंपो की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर देवकली-जफराबाद मार्ग को चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रामनवमी पर गांव में पूजन अर्चन के बाद ग्रामीण गांव की परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश चौहान का पुत्र राज (10) सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर पटरी बदलने के लिए जाने लगा। जफराबाद से कबूलपुर की दिशा में जा रही तेज गति से टेंपो ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर जफराबाद थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ता देख केराकत, जलालपुर, लाइन बाजार थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टेंपो चालक मोहम्मद सलीम निवासी कबूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि तत्काल ब्रेकर बनवाया जाएगा। शाम करीब छह बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें