केंद्र सरकार द्वारा रेलवे टिकट कैंसिलेसन चार्ज दो गुना करने से नाराज आज आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जुलूस निकालकर नगर क्षेत्र के
चहारसू चौराहा, कोतवाली, भंडारी रेलवे स्टेशन से अटाला होते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचा। इस दौरान रेल मंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।
जिसमें रेलवे टिकट कैंशिलेशन चार्ज दो गुना करने के निर्णय को वापस लेने और मडिय़ाहूं रेलवे स्टेशन पर हो रहे घटिया प्लेट फार्म निर्माण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
जिला सचिव हैदर खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार जन विरोधी काम कर रही है। इस सरकार में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई आम जन जूझ रही है। वहीं रेल का अतिरिक्त भाड़े का भार बढने से भी
लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संगठन संयोजक सोम वर्मा ने कहा कि कें्रद की भाजपा सरकार सत्ता में आते ही 14.5 प्रतिशत किराया बढ़ाने के बाद अतिरिक्त सर्विसेज चार्ज दो गुना करने में जो तत्परता दिखाई। इससे यह
लगा कि केंद्र सरकार सालभर के अंदर ही जर्जर पटरियों पर बुलेट ट्रेन दौड़ा देगी, लेकिन रेल में यात्री सुविधाएं सुधरने की बजाय बदतर होती चली जा रही है। जुलूस में मीडिया प्रभारी सूर्यनारायण सिंह,
विवेक पाठक, आनंद कुमार, ओंकार, डा.अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, रिजवान अहमद, राजबहादुर, अमरनाथ यादव, नारायण चौरसिया, सुनील सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, ठाकुर प्रसाद, रघुनाथ यादव व हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।