फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच को अस्पताल में लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 16 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में नियमित रूप से बुखार से पीड़ित लोगों के डेंगू की जांच कराने का निर्देश दिया गया हैं। प्रतिदिन लगभग दो सौ से ढाई सौ मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले में अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि जो मौत हुई है उनके एलाइजा की जांच नहीं हुई थी। जिससे यह साफ नहीं हो पाया कि मौत डेंगू से हुई है या किसी दूसरी बीमारी से हुई है। जिले में 17 अगस्त से डेंगू का संक्रमण शुरू हुआ था। बदलापुर तहसील में सबसे अधिक संक्रमित की संख्या मिली थी। इसके बाद अब तक पूरे जिले में 394 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। 16 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमएस डा.अभिमन्यु कुमार को निर्देश दिया कि मरीजों का अच्छा इलाज किया जाए। उनके साथ सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर दिन बुखार से पीड़ितों की करीब 200 से 250 लोगों की जांच कराई जा रही हैं। 12, 13, 14 व 15 नवंबर को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी से कुल 1057 नमूनें डेंगू जांच के लिए गए। जिसमें 157 डेंगू के संभावित मरीज मिले हैं। इनके सैंपल को एलाइजा जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा। डा.बीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें