फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शीतला अष्टमी पर भक्तों की देवी मंदिरों में भींड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। शीतला अष्टमी पर बुधवार की सुबह से शीतला चौकियां धाम से लेकर मैहर देवी मंदिर परमानतपुर में भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान पुलिस व मंदिर के पुजारियों ने बारी-बारी से सभी को दर्शन कराया। शीतला चौकियां धाम में बुधवार को चैत्र मास की शीतला अष्टमी तिथि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर में मंदिर का कपाट खुलने के बाद मंदिर के पुजारियों द्वारा आरती पूजन किया गया। भक्तों की लंबी कतार शीतला माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिए लगी रही। दर्शनार्थी हाथ में नारियल चुनरी लिए बारी-बारी से कतार में खड़े होकर दर्शन पूजन करते रहे। चैत्र मास की अष्टमी तिथि को मां शीतला माता रानी का विशेष पूजन किया जाता है। पूर्वांचल क्षेत्र में सभी घरों की महिलाएं भोर में ही हलवा, पूड़ी, रोट प्रसाद तैयार करके शीतला माता रानी के दरबार प्रसाद चढ़ाने पहुंच गए। इस दौरान किसी भी दर्शनार्थी के साथ कोई छीना झपटी न हो इसके लिए महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं पुलिस चौकी चौकियां धाम की पुलिस लगातार मंदिर परिसर में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें