फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गैस सिलेंडर के बढ़े मूल्य वापसी के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिजली और गैस सिलेंडर के बढ़े दाम में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग की। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के बाद सीपीआईएम समर्थकों के घरों और संपत्तियों को नष्ट करने के लिए किए गए हमलों की निंदा की। बिजली विभाग की ओर से बिजली के मूल्य में की गई बढ़ोत्तरी पर विरोध जताया। सुजानगंज थाना के लोहिंदा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की निंदा की गई। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित परिवारों की सुरक्षा किए जाने की मांग की। मृतक की बेटी की शादी के लिए 50 लाख की सहायता दिए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री राजदेव पटेल, गौरव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें