फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र, एवार्ड ब्लैंक और नामिनल रोल के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिम्मेदारों की नींद हराम हो गई हैं। परीक्षा की गिरानी के लिए कहीं कंट्रोल रूम में कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं तो कहीं विद्यालयों को प्रवेश पत्र पत्र, एवार्ड ब्लैंक, नामिनल रोल और डेस्क स्लीप का वितरण किया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्र के लिए विद्यालय के शिक्षकों की भीड़ लगी है। दूर दराज से शिक्षक प्रवेश पत्र लेने के लिए जिला मुख्यालय पहुंच गए। बुधवार सुबह से प्रवेश कार्यालय परिसर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डीआईओएस राजकुमार पंडित के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किए जा रहे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षा के निगरानी के लिए विद्यालयों को जोड़ने का निर्देश दिया। पहले दिन करीब 200 से अधिक कालेजों को प्रवेश पत्र प्रवेश पत्र पत्र, एवार्ड ब्लैंक, नामिल रोल और डेस्क स्लीप का वितरण किया गया। जिले में कुल 641 विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 149033 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत बालक 78606, हाईस्कूल में पंजीकृत बालिका 38877, इंटर में पंजीकृत कुल छात्र 70427, इंटर में पंजीकृत बालिकाएं 36022 और इंटर में पंजीकृत बालक 34405 हैं। परीक्षा की आनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में दस कंप्यूटर लगाए गए हैं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि इन कंप्यूटरों के जरिए सभी केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें