फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, दंपती समेत तीन घायल

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
हादसे में मौत
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली के उमापुर गांव निवासी राजेश बिंद (35) गुरूवार को अपने परिवार के साथ बलरामपुर दर्शन करने गया था। वहां से बस से मछलीशहर चुंगी चौराहे पर पहुंचा। जहां बस से उतरते समय वह गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे वह बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आनन फानन में घायल को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां पर युवक की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में  मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए।  उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर शव कोपोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।
विज्ञापन


उधर मछलीशहर कस्बे के शादीगंज निवासी गोबिंदलाल मौर्य (32) बाइक से मछलीशहर कोतवाली के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया।

घनश्यामपुर : बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। बक्शा थाना क्षेत्र के ऊटरूकला गांव निवासी 32 वर्षीय पप्पू यादव अपनी पत्नी 29 वर्षीया किरन यादव को बाइक पर बैठाकर औंका गांव स्थित परमहंस बाबा का दर्शन करने जा रहे थे। सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ पप्पू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें