फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लीटर शराब के  साथ तीन पकड़े गए

Sat, 19 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शहर के धरनीधरपुर मोहल्ले में आबकारी विभाग की छापेमारी के बाद बरामद कच्ची शराब।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिलाआबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में धरनीधरपुर में छापेमारी की। इस दौरान 61 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके पर ही एक हजार किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबाकरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षण अरूण कुमार यादव, गुलाब सिंह, रामअधार पाल व राजेश्वर रहे। उध्‍ार, आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अवैध स्थानों से खरीदी गई शराब जानलेवा हो सकती है। ऐसी दूकानों से शराब न खरीदें जो मौत का कारण बन जाए। नकली मदिरा में मिथाइल अलकोहल भी मिला हो सकता है, जो एक विष है। जिसके सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ मौत भी हो सकती है। शराब का सेवन करने वाले लोगों को हमेशा सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें