फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 11 Apr 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। बरसठी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की छह बाइक और फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह स्कूल, कालेज, बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य एक जनपद से वाहन चुराकार फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे दूसरे जिलों में बेचते थे। एएसपी ने बताया कि मोटरसाइकल चोरी की घटनाओं की रोकथाम और चोरी गई बाइकों की बरामदगी के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। बरसठी थानाध्यक्ष महेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य इलाके में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

 क्राइम ब्रांच के प्रभारी अनिल सिंह और सर्विलांस प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मिशन को कामयाब बनाने के लिए प्रयास शुरू किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे टकटैंया गांव में छापेमारी की। गांव में स्थित नहर की पुलिया के पास दो लोग मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए और उनकी निशानदेही पर अलग-अलग      स्थानों से चोरी की छह बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन

बरामद बाइक जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ और आसपास के जनपदों की थीं। पकड़े गए गिरोह के दोनों सदस्यों में विकास मामपुर, थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर और संदीप यादव खंदौरा थाना, पवई आजमगढ़ का निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें