फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या 

Mon, 04 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर मोहल्ला स्थित गोमती नदी के  किनारे शनिवार की रात जहां ईंट से कूंचकर एक युवक की हत्या कर दी गई वहीं नेवढिया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव में युवक  का शव उसके साथी के घर पाया गया। पुलिस ने दोनों के शव  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ला निवासी शेख मोहम्मद अजीज आरिफ नवाब यूसूफ रोड पर अंडा की दूकान चलाता था।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दूकान बंद कर घर गया। इसके बाद थोड़ी देर में आने की बात कहकर बाहर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली की चाचकपुर के पास गोमती के किनारे युवक की लाश पड़ी है।

ईंट से उसका सिर कूंच दिया गया था। उसके जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई नैय्यर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि अजीज सोने की दो अंगूठी पहने था और उसके पास मोबाइल भी था। दोनों गायब है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जहां लाश मिली  वहा तास के पत्ते और शराब की शीशी भी पाई गई है। इंस्पेक्टर सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव निवासी निलेश सिंह(27) पुत्र रायसाहब सिंह शनिवार की शाम सात बजे गांव के ही दो युवकों के साथ कहीं निकला था।

देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजन परेशान हुए। रविवार की भोर में पता चला कि जिनके साथ वह गया था उन्हीं में से एक युवक के घर वह मृत पड़ा था। मौत की खबर पर परिवार में रोना चिल्लाना शुरू हो गया। सूचना पर एसओ विजय बहादुर भी पहुंच गए। परिवार वालों के मुताबिक निलेश हरियाणा में ठेकेदारी करता था।

एक महीने पहले घर आया था। उसके गले में सोने की चेन, मोबाइल, पचास हजार नकदी भी उसके पास था। उसे तीन साल की बेटी भी है। उसकी मौत कैसे हुई रहस्य बनी हुई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें