फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर दो युवकों की हत्या

Thu, 31 Mar 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
थानागद्दी के गोबरा गांव में दो युवकों के शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस और जुटी भीड़।
विज्ञापन
 चंदवक थाना क्षेत्र  के गोबरा गांव में गोमती नदी के किनारे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। गुरुवार को सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो वहां युवकों का शव देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


एसपी रामप्रताप सिंंह भी डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक के हाथ पर राजू और अंजलि लिखा हुआ है।गुरुवार की सुबह खेत में गेहूं की फसल काटने जा रहीं महिलाएं गोमती नदी के किनारे पहुंचीं तो वहां दो युवकों का शव देख सन्न रह गई।

उन्होंने गांव वालों को सूचना दी तो आसपास गांव के लोग भी जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ चंदवक मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी रामजी सिंह यादव और सीओ केराकत उमाशंकर सिंह भी आ गए। दोनों युवकों की कनपटी पर गोली लगी है।
विज्ञापन


ऐसे में लगता है उन्हें अगवा करने के बाद हत्या कर शव लाकर यहां फेंक दिया गया है। शव के पास कारतूस भी मिला है। उनके नाखून नीले पड़ गए थे, इस नाते यह भी आशंका जताई जा रही है कि गोली मारने से पहले उन्हें जहर दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही असल स्थिति स्पष्ट होगी।

एक युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिस पर मो. यूसूफ पुत्र इशहाक, नदेसर, वाराणसी लिखा है। जबकि उसके हाथ में राजू-अंजलि लिखा है। शव के पास से 32 बोर का जिंदा कारतूस मिला है। डीएल मिलने के बाद पुलिस को उम्मीद जगी कि पहचान हो जाएगी लेकिन उस पते पर जांच की गई तो इस नाम के किसी भी व्यक्ति के बारे में वहां कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें