फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की हत्याकर फेंके श्ाव मिले, सनसनी

Sun, 09 Apr 2017 12:48 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
murder - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के मछलीशहर और बक्शा थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या कर उन्हें अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया गया। खास बात यह है कि लावारिस स्थिति में दोनों शव ऐसी अवस्था में मिले जिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। शरीर पर कोई कपड़ा न होना, घटना को दूसरा रूप देने के प्रयास से जोड़कर पुलिस देख रही है। वैसे मछलीशहर में पाए गए शव की पहचान उमाशंकर सरोज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मछलीशहर ः कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाज़ार के समीप शुक्रवार की रात में सड़क किनारे लोगों ने शव देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नही था। उसकी उम्र करीब 57 के आस पास थी। पुलिस की माने तो उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका है कि उसकी कहीं हत्याकर शव लाकर फेंक दिया गया है। शनिवार की शाम को मृतक की पहचान विशुनपुर बरहता निवासी उमाशंकर सरोज उर्फ टेढू के रूप में हुई। मृतक की पत्नी जडावती देवी का कहना है कि रात में वह एक गमछा बॉधकर शौच के लिए निकले थ। उसने गला काटकर हत्या की आशंका जताई है। मुंह का जबड़ा टूटा हुआ है।

बक्शा ः जंगीपुर गांव के रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। जिसके शरीर पर भी कोई कपड़ा नही था। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने बताया पुलिस जांच कर रही है। मछलीशहर में पहचान हो गई है, बक्शा में भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें