फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर हुए गिरफ्तार, पांच भागे

Sat, 21 Jan 2017 01:14 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की रात पुलिस ने पिकप वध के लिए ले जाए जा रहे आधा दर्जन गोवंश बरामद किया है। तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आगे आगे मारुती कार से चल रहे पांच तस्कर गाड़ी छोड़ फ रार हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह  व एसएसआई रूद्रभान पांडेय थाना गेट पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी पिलकिछा की तरफ से मारुती कार व उसके पीछे पिकप गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने रुकने का संकेत किया तो वे अपनी गाड़ी पुलिस पार्टी की तरफ  मोड़ दिए। पुलिस ने बैरियर गिराकर गाड़ियों को रोक लिया।

कार में बैठे पांच लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फ रार हो गए। पुलिस ने पिकप में लदे चार गाय, एक बछिया व एक सांड़ बरामद कर तीन तस्करों को हिरासत में ले लिया। शुक्त्रस्वार को सभी मवेशियों को किसानों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी अफ्सर व इसी थाने के मारूपुर गांव निवासी  फखरे आलम तथा आजमगढ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर निवासी राहुल यादव को गो हत्या निवारण अधिनियम व पुलिस पार्टी को गाड़ी से कुचलने के प्रयास में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें