क्षेत्र के परौती गांव में शनिवार की रात छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पेटी टूटी हालत में घर से चार सौ मीटर दूरी पर मिला। सूचना मिलने पर डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन घटना का कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस भी खानापूर्ति कर वापस लौट गई। पीड़ित का कहना है कि चोर करीब दस लाख का सामान उठा ले गए। परौती गांव निवासी सुरेंद्र दुबे सभापति इंटर कालेज उतिराई में प्रधानाचार्य हैं। शनिवार की रात परिवार के लोग गर्मी के कारण बाहर सोए थे।
महिलाएं छत पर सोई थी। छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर आलमारी का लाकर तोड़कर लगभग दस लाख के जेवरात, कपड़ा और 17 हजार नगद उठा ले गए। दो लोहे की पेटी को भी उठा ले गए। पेटी टूटी हालत में सुबह घर से लगभग चार सौ मीटर दूर नन्दलाल के पाही के पास मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम भी कुछ पता नहीं लगा सकी। शौर्य घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद रुक गया। कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। सुबह जब घर की महिलाएं उठी तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला है।
कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लाकर भी टूटा था। सुरेन्द्र ने बताया कि आलमारी में दो हार, तीन चेन, 5 अंगूठी, दो झुमका, मंगलसूत्र, हाफ पेटी, पायल, मीना, मांगटीका सहित 10 लाख की जेवरात और 17 हजार रूपये नगद उठा ले गए।
सूचना पाकर पुलिस और डाग स्वायड घटना स्थल पर पहुंची। शौर्य घर से डेढ़ किमी दूर मौजी वैश्यकापूरा गांव तक जाकर रुक गया। लेकिन कोई सामान बरामद नही हुआ। एसओ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। शीघ्र ही पर्दाफ ाश हो जाएगा। इसी रात चोरों ने बगल स्थित रमाकान्त के घर का भी ताला तोड़ा था लेकिन जाग जाने के कारण चोर भाग गए।