फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की फरमाइश पूरी  करने के लिए बना लुटेरा

Mon, 09 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ट्रक चालकों से 12 हजार रुपये की लूट की थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेमिका ने 30 हजार रुपये की फरमाइश की और युवक ने इसे पूरा करने के लिए अपने साथियों के साथ ट्रक चालकों से 12 हजार रुपये की लूट कर ली। थाना फतेहाबाद पुलिस ने युवक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उनसे लूट की रकम में से सात हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपीआरए पूर्वी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि फतेहाबाद में शमसाबाद रोड पर चार मई को दो ट्रक चालकों से  बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट की थी। शनिवार रात को चेकिंग के दौरान बबलू (मोहनपुर, फतेहाबाद), रंजीत (समौना, थाना राजाखेड़ा), गेंदा उर्फ इठैला (फतेहाबाद) और भोला (दरियावगढ़ी, फतेहाबाद) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि चारों ने चेकिंग के नाम पर दो ट्रकों को रुकवाया। इसके बाद हथियार तानकर लूट कर ली। गेंदा अपराधी है। उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत मूलरूप से राजाखेड़ा निवासी है। कुछ समय पूर्व उसके पिता की मौत की मौत हो गई थी। उसके मामा का मकान फतेहाबाद में है। तब से वह भाई और मां को लेकर इस मकान में रहने लगा। उसके प्रेम संबंध कस्बा की एक युवती से हैं। चार दिन पहले वह प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका ने उससे 30 हजार रुपये मांगे। मगर, उस पर रुपये नहीं थे। उसने रुपये देने से मना कर दिया। तब उसका प्रेमिका से झगड़ा हो गया। प्रेमिका को रकम देने के लिए उसने लूट कर ली। पुलिस का कहना है कि रंजीत का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें