फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या

Sat, 09 May 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के रसुलहा गांव में शुक्रवार को प्रापर्टी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पूर्व प्रधान त्रिलोकी पटेल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक, रसुलहा निवासी अरुण कुमार पटेल के चाचा आनंद एवं भूलन अपने हिस्से का दूकान और कमरा पूर्व प्रधान त्रिलोकी पटेल को बैनामा कर दिये थे।

कब्जे को लेकर डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें अरुण पटेल के पुत्र राहुल को काफी चोटें आई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आनंद और भूलन ने त्रिलोकी पटेल को बैनामा वाले कमरे पर कब्जा दिला दिया
विज्ञापन


 था। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी डंडे और पथराव हुआ, जिसमें त्रिलोकी पटेल को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण उन्हें लेकर रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां

चिकित्सकों ने त्रिलोकी को मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की मौत पर गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स पहुंची तथा मामले की छानबीन की। इस मामले में त्रिलोकी के पुत्र अजय की तहरीर पर पुलिस ने

 अरुण पटेल उनके दो पुत्रों राहुल और रोहित एवं महदमपुर पट्टी निवासी सुशील सरोज के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अरुण, राहुल और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें